Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः दो दिवसीय रोजगार मेले में 52 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर, मौके पर बांटे गए ऑफर लेटर


बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद के गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेले ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल दिए। 24 और 25 मार्च 2026 को आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लेकर निजी क्षेत्र में रोजगार पाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।

मेले में वर्धमान टेक्सटाइल्स (हिमाचल प्रदेश) और रमाया हेल्थ केयर जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कुल 123 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिनमें से 52 युवाओं को मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यालय के कर्मचारी अखलाक अहमद और मुकेश कुमार सिंह ने भी मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला प्रशासन के इस प्रयास को युवाओं के लिए एक प्रभावी मंच माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के जरिए युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |