Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गीता गुप्ता बनी जरूरतमंदों की सहारा


अमेठी। किसान मजदूर सेवा संस्थान की महिला जिला अध्यक्ष गीता गुप्ता अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली और सक्रियता को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सामाजिक मुद्दों पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखने वाली गीता गुप्ता को एक निडर और मजबूत महिला नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है।बताया जाता है कि वे जनसमस्याओं को लेकर लगातार अधिकारियों एवं संबंधित विभागों तक आवाज उठाती रहती हैं। आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सक्रिय रूप से प्रयास करती हैं, जिससे लोगों में उनके प्रति विश्वास बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गीता गुप्ता जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं और किसी भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी दिखाई देती हैं। उनके काम करने के तरीके को लोग सराह रहे हैं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |