जायस/अमेठी। जनपद के शाहमऊ क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से लखनऊ आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन अब इस समस्या के समाधान की दिशा मे भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृष्ण भारती के आग्रह लिखित लेटरपैड पर परिवाहन विभाग के विभागीय लोगो के द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। चालक व परिचालक के जानकारी के अनुसार,बस सख्या यू0पी078 एचटी 8501 शाहमऊ से अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे इस बस का संचालन प्रस्तावित किया गया है। जो मोहानगंज, तिलोई सेमरौता होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। इस बस के लखनऊ पहुंचने का समय लगभग सुबह 9रू30 बजे निर्धारित किया गया है।
शाहमऊ से लखनऊ के लिए सुबह 6 बजे चलेगी बस, दशकों पुरानी समस्या का क्षेत्र के जिला पचायत सदस्य के लेटर पर हुआ समाधान
बताया जा रहा है कि इस बस सेवा की मांग भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती एडवोकेट बेलवाहसनपुर तिलोई के लेटरपैड पर की गई थी, जिसके बाद अब इस बस की सेवा सुचारू रूप से चालू कर दी गयी है। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर खुशी देखी जा रही है, क्योंकि इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को काफी राहत मिलेगी अगर यह सेवा नियमित रूप से संचालित होती है, तो क्षेत्र के हजारों लोगों की रोजमर्रा की दिक्कतें काफी हद तक कम हो जाएंगी। वही चैराहे पर खड़े मोहम्मद शमी,राजेश गुप्ता दीपराम गुप्ता राज पटेल संदीप निर्मल नन्कऊ विश्वकर्मा आदि लोगो ने इस बस सेवा की जमकर सराहना करते नजर आये है।
