Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है - राज्य कृषि मिलेट योजना


उत्तराखड । मुख्य विकास अधिकारी जय श्री   भारत सिंह ने मिलेट मिशन योजना से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा करते हुये, कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत मोटे अनाजों के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा आम जनता के पोषण स्तर में सुधार करना है।

उन्होंने बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक एवं विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये । साथ ही, जनसामान्य को मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी  आयोजित किए जाएं।

राज्य सरकार का यह प्रयास जनपद में टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतः जनपद में मिलेट्स उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये बंजर भूमियों को भी उपयोगी बनाया जाए।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता कु० प्रिंयका घनसेला आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |