Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: पूर्व विधायक द्वारा आयोजित इफ्तार कार्यक्रम मे मुल्क की तरक्की और सलामती के लिए मांगी गईं दुआएं


गुरसहायगंज/कन्नौज। सोमवार को नगर के मोहल्ला गांधीनगर में स्थित मदरसा मजहरुल उलूम में पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी एवं पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भारी भीड़ देखने को मिली। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व विधायक द्वारा मदरसे में रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर व आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर रोजा इफ्तार किया। इस दौरान पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी द्वारा बताया गया कि रोजा हकीकत में सब्र और आत्म-नियंत्रण का एक अनूठा प्रशिक्षण है यह भूख-प्यास सहकर इच्छाओं पर काबू पाना सिखाता है, मुश्किल वक्त में मानसिक मजबूती प्रदान करता है और जरूरतमंदों के प्रति सहानुभूति पैदा करता है जिससे इंसान अधिक विनम्र और अल्लाह के करीब होता है। रोजा इफ्तार करने के पश्चात मदरसे में ही नमाज पढ़ाई गई नमाज पढ़ने के बाद उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क और मिल्लत की तरक्की तथा मुल्क में अमन चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर आयोजक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी जुनेद सिद्दीकी के अलावा सपा जिला अध्यक्ष मो0 कलीम खान वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन सपा जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी पूर्व चेयरमैन इंद्र गुप्ता चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रईस अहमद पूर्व ब्लॉक प्रमुख इंद्रेश यादव पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे यश दोहरे हसीब हसन कल्लू पाल पूर्व ब्लॉक प्रमुख रजनीकांत यादव आकाश शाक्य पिंटू यादव कांग्रेस नेता ऊषा दुबे चेयरमैन मोहसिन खान जानू राज सिंह छोटे ठाकुर सहित हजारों लोग मौजूद रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |