कन्नौज: चार महीने से खुदी पड़ी चकोर गली, नागरिकों ने जताई नाराजगी
March 16, 2026
गुरसहायगंज/कन्नौज। नगर पालिका द्वारा चकोर रोड पर बरसात के पानी के निकासी के लिए सीमेंट के ढोल डालकर कार्य कराया जा रहा है जिसको लेकर ठेकेदार ने लगभग चार महीने पहले सड़क खोदी थी लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क खुदी पड़ी है जिससे मोहल्ले के लोगों के घरों में गंदा पानी भर रहा है यही नहीं चार महीने से पीने के पानी की सप्लाई लाइन टूटी पड़ी है जिससे घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। जानकारी के अनुसार उपरोक्त सड़क निर्माण कार्य अभी ठप पड़ा है जिससे जगह जगह गड्ढे बन गए जिसमे पानी भरा राहगीर गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है इस मामले में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार से जब बात करने की कोशिश की तो उनका फोन उठा नहीं उक्त मामले पर पूर्व पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार आर्य ने गंभीर आरोप लगाए हैं नगर की समस्या को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से निराकरण करने की मांग की है वहीं अधिशासी अधिकारी द्वारा सुनवाई न करने का भी आरोप लगाया है।
