Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईद के मौके पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने दिया खास संदेश



ईद के मौके पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने जनता को खास संदेश दिया है। उन्होंने कहा, "ईद के इस पाक अवसर पर मैं सभी बिहारवासियों और देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हर घर में समृद्धि रहे, खुशहाली रहे। राज्य में हर जगह भाईचारा बना रहे। मेरी कोशिश यही है कि मैं सभी धर्मों को साथ लेकर चलूं जैसे मेरे पिता लेकर चलते रहे हैं।"

गौरतलब है कि निशांत कुमार की हालही में राजनीति में एंट्री हुई है, इससे पहले वह राजनीति में बहुत एक्टिव नहीं थे। दरअसल जब नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का अचानक फैसला लिया तो बिहार की सियासत में हड़कंप मच गया। इसी दौरान ये तय किया गया कि निशांत राजनीति में आएंगे और उन्हें जेडीयू में शामिल कराया गया।

जब वह जेडीयू में शामिल हुए थे, तब उन्होंने कहा था, "यहां पर मौजूद आप सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। आप सब अपना कीमती समय निकालकर यहां आए। मैं आपका स्वागत और नमन करता हूं। मैं जेडीयू के पार्टी कार्यालय में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करने आया हूं। मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। मेरे पिताजी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है। ये उनका निजी फैसला है। मैं उसे स्वीकार करता हूं और उनका आदर करता हूं। हम सब मेरे पिता नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पार्टी और जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।"

निशांत ने कहा, "एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मैं पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करूंगा। पापा ने जो 20 साल में किया, उसे जन-जन में पहुंचाने की कोशिश करूंगा और जनता के दिल में अपनी जगह बनाने की कोशिश करूंगा। मेरे पिताजी ने जो 20 साल में किया है, वह सबको याद रहेगा। पूरे देश और प्रदेश को मेरे पिता नीतीश कुमार पर गर्व है। आप सब मेरे पिताजी नीतीश कुमार पर अपना विश्वास बनाए रखें।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |