Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर नियंत्रण हेतु सपाइयों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शान्ति सिंह के नेतृत्व में बढ़े हुए एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम व गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए अम्बेडकर चैराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया, और भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को सम्बोधित ज्ञापन द्वारा उपजिलाधिकारी महोदया को सौंपा गया।

विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला सभा की जिलाध्यक्ष  शान्ति सिंह ने कहा कि जिस तरह उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में एलपीजी गैस सिलेंडर कि किल्लत है इससे आम जनमानस परेशान हैं कड़ी धूप में गैस एजेंसियों पर महिलाएं  सहित आम जनमानस लम्बी कतार में खड़ा है। इससे लोगों की जान जा रही है। महिलाओं को खाना बनाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। कालाबाजारी चरम पर है। बिचैलिए सिलेंडर ब्लैक करने पर 1500 से 2000 वसूल रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाय। एजेंसी संचालक द्वारा होम डिलीवरी का पैसा लेने के पश्चात् भी गैस आपूर्ति नहीं की जा रही है। बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दाम तत्काल वापस लिया जाए। भाजपा सरकार में मंहगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही। इस पर रोक लगाई जाए। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पहले नोटबंदी के नाम पर आम जनमानस को लाइन में लगाया गया, अब सिलेंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। भाजपा सरकार वोट चोरी करके जीत हासिल करती है। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में ऐसा कर चुकीं है। और अब राज्यसभा चुनाव में भी ऐसा ही किया जा रहा है। भाजपा सरकार में आम जनमानस त्रस्त है 2027 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी। 

इस अवसर पर सपा नेत्री ज्योत्सना सिंह, जिला महासचिव राज कुमारी सरोज, लालमति देवी, रानी जायसवाल, पूजा मौर्या, गीता देवी, निशा, राजेश्वरी यादव, अनीता कोरी, मीना कुशवाहा, विमला पाल, भानुमति पटेल, लालती देवी, महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, अश्वनी सोनी, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सराफत उल्ला, डॉ.रामबहादुर पटेल, वकार अहमद पटेल, तौहीद आलम, बबलू गौतम, फैजान अहमद, रईस अहमद, सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |