Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिडिल ईस्ट टेंशन! फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ेगा इसका असर-राशि खन्ना


साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस राशि खन्ना इन दिनों उस्ताद भगत सिंह को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म की रिलीज से पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान ग्लोबल कॉन्फिक्ट्स पर खुलकर बात की है और साथ ही फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंता जाहिर की है.

राशि खन्ना का मानना है कि दुनिया में चल रहे युद्ध और तनाव का असर आम लोगों की जिंदगी पर सीधे तौर पर पड़ता है.ऐसे में उसका इफेक्ट सीधे तौर पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी देखने को मिलता है. एक्ट्रेस ने कहा कि दुनिया में जब भी युद्ध जैसी स्थिति होती है तो महंगाई बढ़ती है और लोगों की प्राथमिकताएं बदलने लगती हैं.

ऐसे समय में फिल्में देखना लोगों के लिए जरूरी नहीं रह जाता, बल्कि एक तरह की लग्जरी बन जाता है.एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि मिडिल क्लास फैमिली से आने की वजह से वो इस बात को काफी अच्छे से समझती हैं कि जब पैसों की कमी होती है तो लोग सबसे पहले अपनी बेसिक जरूरतों पर ध्यान देते हैं, ना कि फिल्मों और एंटरटेनमेंट पर.

राशि के अनुसार, इस तरह से ग्लोबल परिस्थितियों का सबसे ज्यादा असर छोटे और मीडियम बजट की फिल्मों पर पड़ता है. बड़े बजट की फिल्मों को फिर भी दर्शक मिल जाते हैं, लेकिन छोटी फिल्मों के लिए थिएटर में ऑडियंस जुटाना मुश्किल हो सकता है.

उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि ऐसे वक्त में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और ज्यादा मजबूत हो सकते हैं. क्योंकि, घर पर रहकर कंटेंट देखना पसंद करेंगे. वहीं, थिएटर में जाने का ट्रेंड और कम हो सकता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही राशि खन्ना की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही है. इस फिल्म में वो पवन कल्याण के संग नजर आने वाली हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |