‘धुरंधर 2’ का रिलीज से पहले भौकाल, एडवांस बुकिंग में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई
March 17, 2026
आदित्य धर निर्देशित 'धुरंधर 2' को लेकर एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. ये मच अवेटेड फिल्म इस 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है लेकिन ये रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. दरअसल 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो के लिए धुआंधार प्री सेल करने के बाद अब ये पहले दिन की एडवांस बुकिंग में भी गदर परफॉर्म कर रही है. चलिए यहां जान लेते हैं इस फिल्म ने अब तक कितनी प्री टिकट सेल कर ली है.
धुरंधर: द रिवेंज' के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है. वहीं स्पेशल प्रीव्यू और फ़िल्म के आधिकारिक ओपनिंग डे के प्री सेल कलेक्शन को मिलाकर, यह फ़िल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में बॉक्स ऑफ़िस पर सबसे बड़ी शुरुआत कर सकती है. ‘धुरंधर: द रिवेंज' या ‘धुरंधर 2' को रिलीज होने में अब 2 दिन बचे हैं और इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
'धुरंधर 2' फिलहाल हिंदी वर्जन में सबसे आगे चल रहा है, और टिकटों की बिक्री का ज़्यादातर हिस्सा इसी से आ रहा है. हालांकि तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में डब किए गए वर्जन भी कुल मिलाकर फिल्म की रफ्तार को बढ़ा रहे हैं, भले ही उन्हें पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से मुकाबला करना पड़ रहा हो.
धुरंधर 2' की हाई डिमांड मांग को देखते हुए, सिनेमाघर अब नए शो जोड़ने की होड़ में लगे है. वे देर रात और आधी रात के बाद तक भी शो चला रहे हैं. इस तरह, 'धुरंधर 2' भारत के कई हिस्सों में चौबीसों घंटे शो पाने वाली भारतीय सिनेमा की ताजा फ़िल्म बन गई है. मुंबई और ठाणे में, पीवीआर चकाला और मूवी मैक्स सायन जैसे थिएटरों में वीकेंड पर शो सुबह 1:50 बजे से ही शुरू होंगे और अलग-अलग स्क्रीन पर रात 11:30 बजे तक चलते रहते हैं.
ठाणे में मूवी मैक्स और अहमदाबाद में कॉनपलेक्स सिनेमा में भी 'धुरंधर 2' के लिए आधी रात के बाद के शो हैं, जो गुरुवार से ही शुरू हो गए हैं. हालांकि, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा चिंताओं के कारण सभी शहरों में इस मॉडल को दोहराना संभव नहीं है, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिमी और दक्षिणी भारत के कई थिएटर अगले 24 घंटों में इसी राह पर चलेंगे और इस फिल्म के लिए देर रात के शो शुरू करेंगे.
रणवी सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर स्टारर, धुरंधर 2 में विकास नौलखा की सिनेमैटोग्राफी, शिवकुमार वी पणिक्कर द्वारा संपादन और शाश्वत सचदेव द्वारा संगीत दिया गया है. स्पाई एक्शन फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है.
