Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली में करंट लगने से मजदूर की मौत


दिल्ली के कपासहेड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना हुई है। इसमें हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर तौर पर घायल होकर अस्पताल में एडमिट है। यह हादसा बीते गुरुवार की दोपहर को करीब ढाई बजे हुआ, इसके बाद पुलिस को बिजली के करंट लगने की खबर मिली।

खबर मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल भेजा जा चुका था। लोकल लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों शख्स एक मकान में निर्माण कर रहे थे। इनमें एक राजमिस्त्री और एक मजदूर शामिल थे।

निर्माण कार्य के दौरान झूलन नाम के शख्स, जो पहली मंजिल पर मौजूद था, उसने एक लकड़ी का बांस उठाया और दूसरी मंजिल पर काम कर रहे राजकुमार को देने का प्रयास किया। इसी दौरान, वह बांस निर्माण स्थल के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस कारण से करंट लगा और जोरदार झटके से दोनों घायल हो गए।

बांस में बिजली का करंट आने के बाद राजकुमार नीचे पहले फ्लोर पर आ गिरे, जबकि झूलन वहीं पर ही गिर गए। दोनों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 45 साल के राजकुमार की मौत हो गई। उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वह हरियाणा के समालखा के सोनिया गांधी कैंप में रहने वाले थे।

वहीं, 32 साल के राजमिस्त्री झूलन, जो मूल रूप से बिहार के हैं, उनका इलाज अस्पताल में जारी है। घटनास्थल पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। मृतक राजकुमार की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |