Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी


दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार अलग-अलग कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की भी खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। लोग तो इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट हो ही रहे हैं और उनके साथ ही साथ दिल्ली की सरकार भी इलेक्ट्रिक बसों की तरफ तेजी से बढ़ रही है। अभी आपको दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली DTC बसों में अधिकतर बसें इलेक्ट्रिक नजर आएंगी और आज भी 300 नई बसों को DTC के बेड़े में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें जनता को समर्पित कर दिया।

दिल्ली के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि, 'पिछले एक साल में 2 हजार से भी ज्यादा EV बसों को DTC बेड़े में शामिल किया गया है। हमारी सरकार सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह उत्सर्जन-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।' आपको बता दें कि इस अवसर पर नानकसर–गाजियाबाद के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की गई तथा डीटीसी के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

आपको बता दें कि साल 2023 में जो EV प्रोत्साहन पोर्टल को बंद कर दिया गया था, आज उसे फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत 12 हजार 877 लाभार्थियों को 24 करोड़ रुपए की लंबित सब्सिडी DBT के माध्यम से प्रदान की गई। बता दें कि इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह सहित अन्य कई लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |