Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गौरीगंज पुलिस व स्वाट टीम का खुलासा! चार नाबालिग लूटेरे गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद


गौरीगंज/अमेठी। जनपद के गौरीगंज पुलिस व स्वाट टीम की सयुक्त टीम को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने 12 घण्टे में लूट का खुलासा करते हुये चार नाबालिग लूटेरो को गिरफ्तार कर निगरानी में लिया है।  गौरतलब हो कि कल प्रेमनाथ मौर्या पुत्र विन्ध्या प्रसाद मौर्या नि0 ग्राम माधवपुर वार्ड नं0 18 कस्बा व थाना गौरीगंज जनपद अमेठी ने  पुलिस लिखित तहरीर देकर बताया था कि  वह बालाजी कूलिंन नामक दुकान पर फ्रिज, ए0सी0, वॉशिंग मशीन आदि की मरम्मत का काम करते है । और एक दिन पूर्ण  ग्राम संभावा में फ्रिज की मरम्मत करने हेतु अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे कि ग्राम विसुरा के पास सूनसान जगह पर 04 लोग स्कूटी सं0 यूपी 36 एए 1230 बीच सड़क पर खड़ी करके उनकी मोटरसाइकिल को जबरदस्ती रोककर उनका मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल की टंकी पर रखा टूलबैग, जिसमे वादी का आधार कार्ड, 350 रु0 नकद, एम्पीयर मीटर, प्लास, पेंचकस, रेती, गेज मीटर, एक्सटेंशन बोर्ड, आदि इलेक्ट्रानिक मरम्मत के सामान रखा था, बैग सहित लेकर भाग गये । वही पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में  अरुण कुमार मिश्र प्रभारी निरीक्षक थाना गौरीगंज जनपद अमेठी एवं श्री अनूप कुमार सिंह प्रभारी स्वॉट टीम मय हमराह द्वारा सड़क के किनारे स्थापित सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से फुटेज में वादी का पीछा करते हुये दिख रहे स्कूटी  सवार एवं विभिन्न माध्यमों से साक्ष्य संकलन के उपरान्त अभियोग उपरोक्त में प्रकाश में आये 04 नफर बाल अपचारी को नियमानुसार निगरानी में लिया गया । उनके कब्जे से लूट का 01 अदद मोबाइल फोन, टूलबैग जिसमे रखा वादी का आधार कार्ड, 350 रु0 नकद, एम्पीयर मीटर, प्लास, पेंचकस, रेती, गेज मीटर, एक्सटेंशन बोर्ड, आदि इलेक्ट्रानिक मरम्मत के सामान बरामद हुये । पूछताछ में निगरानी में लिये गये बाल अपचारियों ने बताया कि वह सभी लोग मिलकर ग्राम विसुरा के पास 01 मोटर साइकिल सवार को रोककर उसका आइफोन व बैग लेकर भाग गये थे। व्यक्तिगत शौक को पूरा करने के लिये वह लोग इस घटना को कारित किये थे । 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |