अमेठीः बीजेपी के जिला महामंत्री बने विषुव भैया
March 22, 2026
अमेठी। संगठन में समर्पण, निष्ठा और निरंतर परिश्रम के बल पर ही कार्यकर्ता नई पहचान स्थापित करता है। जब छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी अपने दायित्व का ईमानदारी एवं कुशलता पूर्वक निर्वहन करता है, तो वह निश्चित रूप से एक दिन अपने संगठन में सितारे की तरह चमकता है। बताया गया कि वर्ष 2014 से विषुव भैया का संघर्ष तथा दीदी स्मृति जी के प्रति उनका समर्पण निरंतर देखने को मिला है। उनके अथक प्रयासों और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी, अमेठी में जिला महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनका यह वैभव का रथ आगे भी निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। नवीन दायित्व प्राप्त होने पर प्रिय भैया को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही प्रभु बजरंग बली से प्रार्थना की गई है कि उनकी कृपा सदैव बनी रहे तथा वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल हों। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे प्रेरणादायी क्षण बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
