अमेठीः कार्यालयाध्यक्ष व आहरण वितरण अधिकारी समय से कोषागार में प्रस्तुत करें बिल- डीएम
March 16, 2026
अमेठी। वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार ने जनपद के सभी विभागाध्यक्षों एवं आहरण-वितरण अधिकारियों को सूचित करते हुए बताया कि शासन द्वारा कोषागारों में बिल प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि को कार्य की अधिकता को देखते हुए कोषागार सायं 07रू00 बजे तक खुला रहेगा तथा इसी समयावधि तक बिल से संबंधित समस्त कार्य संपादित किए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी संजय चैहान द्वारा जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों एवं आहरण-वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभागों के उपलब्ध बजट के सापेक्ष समस्त बिलों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण सावधानी और गहन परीक्षण के बाद ही समय से कोषागार में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समय के भीतर बिल प्रस्तुत होने से कोषागार द्वारा उनका पारण समय से किया जा सकेगा तथा विभागों द्वारा शत-प्रतिशत बजट का उपयोग सुनिश्चित होगा, जिससे धनराशि समर्पण की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अन्यथा की स्थिति में संबंधित विभाग के कार्यालयाध्यक्ष अथवा आहरण-वितरण अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।
.jpg)