Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: पर्दा पाक बाबा के लंगर मे हजारों लोग शामिल


जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के जायस क्षेत्र के अन्तर्गत मुखतियां बीबीडोला  स्थित पर्दा पाक बाबा स्वमं झोपडी मे रहकर दीन दुखियों के लिये इंसानियत और सेवा की अनोखी मिसाल  पैदा करके रख दी है। जो क्षेत्र मे देखने को मिल रहा है। अल्लाह के मानने वालों का कहना है कि पर्दा पाक बाबा अल्लाह के भेजे हुये फरिश्ते के रूप मे कार्य कर रहे है। जिस तरह एक नेक इंसान गरीब,दीन- दुखियों और जरूरतमंदों के सेवा में  हमेशा लगे रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार मुस्लिम सामाज के ही कुछ गन्दे लोग ने उन्हें भला बुरा अपशब्दों से भी नवाजा करते है। 

जायस मुखतियां बीबीडोला में इंसानियत की मिसाल बने पर्दा पाक बाबा,अपने कौम की गाली सुनकर भी गरीबों को खिलाते रहते है प्रत्येक जुमेरात को भोजन

अगर देखा जाये तो कर्बला शरीफ के मंजर देखने को मिलता है बाबा के रूप मे दूसरी तरफ उन्ही के मुस्लिम कौम ही सताने मे कोई  कसर भी नही छोड़ती है फिर भी बाबा नेक राह पर चलते रहते है।  देखा जाये तो पर्दा पाक बाबा बिना किसी नाराजगी के सब कुछ सहकर भी जरूरतमंदों को  लगंड के माध्यम से भोजन कराते रहते हैं। उनकी यही सादगी क्षेत्र के चाहने वाले सेवा भाव लोगों को भावुक कर देता है। हर जुमेरात (गुरुवार) को यहां भव्य लगंड  का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दराज से आने वाले गरीब, मुसाफिर और मुरीद पहुचकर तबर्रूक हासिल करते है। इस लगड़ में किसी धर्म-जाति का भेदभाव नहीं किया जाता, यही वजह है कि क्षेत्र में पर्दा पाक बाबा की पहचान इंसानियत के सच्चे सेवक के रूप में जानी पहचानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे नेक इंसान आज के समय में बहुत कम देखने को मिलते हैं, जो अपमान सहकर भी समाज की सेवा में निरंतर लगे रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |