Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा शुरू


अमेठी।  परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं का क्रम शुरू हो गया है। इसी क्रम में पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सवनगी में भी वार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। विद्यालय में छात्रों ने खेल एवं स्वास्थ्य विषय की परीक्षा उत्साहपूर्वक दी।परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। निर्धारित समय पर प्रश्नपत्र वितरित किए गए और अनुशासन के साथ परीक्षा कराई गई। शिक्षक-शिक्षिकाओं की निगरानी में परीक्षा नकलविहीन और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अलख कुमार के निर्देशन में परीक्षा का संचालन किया गया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं में ललित नारायण, अनिल कुमार, रमेश चन्द्र, भाग्यवती, राम मिलन वर्मा, संतोष शुक्ल, सुधा मिश्रा, जीत लाल, सौरभ शुक्ल, मीना, प्राणनाथ, राजेश, अंजलि सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे और परीक्षा व्यवस्था में सहयोग किया। प्रधानाध्यापक श्री अलख कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा बच्चों के पूरे वर्ष के अध्ययन का मूल्यांकन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षक पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |