Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: साहब! ई-रिक्शा व चालक पर लगाओ लगाम, तो कुछ बात बने


जायस/अमेठी। तिलोई तहसील के अन्तर्गत मोहनगंज क्षेत्र शाहमऊ बाजार से बहादुरपुर रोड पर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों सड़कों पर ई-रिक्शा की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराने लगी है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर नाबालिग बच्चे ई-रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं, तो कहीं शराब के नशे में धुत चालक सवारियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं और तो और शराब के  नशे में ड्राइवर सड़क पार करते लोगों को भी टक्कर मार देते हैं । 

शाहमऊ बाजार में ई-रिक्शा की भरमार, नाबालिग और शराबियों के हाथ में स्टीयरिंग, हादसे का बढ़ा खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी जांच-पड़ताल के ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। प्रशासन की अनदेखी के चलते यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल अभियान चलाकर नाबालिग और नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, साथ ही ई-रिक्शा संचालन के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

                

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |