अमेठीः रामनवमी आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न
March 17, 2026
अमेठी। रामनवमी आयोजन समिति अमेठी की एक महत्वपूर्ण बैठक हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी चैत्र रामनवमी पर्व के आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि 27 मार्च 2026 को चैत्र रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात शाम 3 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो डीजे एवं बैंड के साथ नगर भ्रमण करते हुए गांधी चैक तक पहुंचेगी और वहीं समापन होगा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में मुख्य व्यवस्थापक सोनू कसौधन, हिमांशु अग्रहरि, सुशील जायसवाल, हिमांशु (हनी), दुर्गेश सोनी, महीप, आदेश पांडे, संदीप अग्रहरि, हर्षित बरनवाल सहित समिति के अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
