बरखेड़ा। ईद के पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने ईदगाह पहुंचकर नगरवासियों को मानवता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर आयोजित ईद-मिलन समारोह में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन भोजवाल ने सभी मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-फितर की हार्दिक मुबारकबाद दी और समाज में एकता व भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम को मजबूत बनाते हैं।
ईदगाह परिसर में नगर पंचायत की ओर से जलपान एवं मुंह मीठा कराने की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसकी नमाजियों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का फूल-मालाओं एवं नोटों के हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया और उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सभासद श्रीपाल, नरेश कुशवाह, नफीस अहमद, मोहम्मद इलियास, कमरूल सहित नगर पंचायत के लेखाकार नफीस अहमद भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का माहौल पूरे समय उत्साह, भाईचारे और खुशियों से सराबोर रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
