अमेठीः बीजेपी नेता ने मनाया दीदी स्मृति का जन्मदिन
March 23, 2026
अमेठी। अमेठी की पूर्व लोकप्रिय सांसद एवं कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में श्री अमरेंद्र सिंह ‘पिन्टू’ जी के कार्यालय दुर्गापुर रोड खेरौना में सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्मृति ईरानी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु के लिए प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय पाल उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्मृति ईरानी जी के अमेठी क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।
