Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: रक्तदान ही असली सेवा! शहीद दिवस पर सीएचसी में उमड़ा जनसैलाब


संग्रामपुर/अमेठी।  राष्ट्र के अमर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद में मानवता की सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सोमवार को महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), संग्रामपुर में एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अमेठी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अंशुमान सिंह ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को महादान की संज्ञा दी। उन्होंने कहा,शहीदों के त्याग और बलिदान को याद करने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता। एक यूनिट रक्तदान किसी जरूरतमंद की जीवन रक्षा में मील का पत्थर साबित होता है।शिविर की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. संतोष सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में चिकित्सा व्यवस्था और रक्त संग्रह की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा और राजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। महापद्मानंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला अध्यक्ष ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रांतिकारियों का पूरा जीवन देश और समाज के लिए समर्पित था। यह रक्तदान शिविर उन्हीं के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में सेवा, त्याग और परोपकार की भावना को जागृत करने का एक विनम्र प्रयास है।शिविर में युवाओं की भारी संख्या देखी गई। प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने इसे अपने जीवन का एक यादगार क्षण बताया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर के दौरान दर्जनों यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जिले के ब्लड बैंक में जरूरतमंदों की सेवा के लिए सुरक्षित रखा जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |