अमेठीः वार्षिक उत्सव का हुआ भव्य आयोजन
March 23, 2026
अमेठी। शिक्षा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए धम्मौर रोड स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय बड़ी दीदी सरिता सिंह जी (प्रबंधक, सनशाइन पब्लिक स्कूल) सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शैक्षिक गतिविधियां एवं विभिन्न प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जो सराहनीय है। अमेठी का यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट पहचान बना रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें ढेर सारा प्यार एवं आशीर्वाद दिया।
