उत्तराखडः क्षत्रिय करणी सेना ने सौंपा ज्ञापन
March 27, 2026
उत्तराखड! क्षत्रिय करणी सेना द्वारा प्रेमनगर में हुए कॉलेज के छात्रों में आपसी विवाद के चलते प्रेमनगर की एम्बुलेंस रास्ते में खराब होने के संबंध हैतु सीएमओ देहरादून व सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून को ज्ञापन सौंपा गया है तीन दिन पहले प्रेमनगर क्षेत्र में हुए । एक निजी कॉलेज के छात्रों मैं झगड़े में एक छात्र की मौत हो गई थी । जिसमे देहरादून के स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल कर रख दी है एक एम्बुलेंस जो रास्ते में ही खराब हो जाती है और उसके अंदर मरीज को ऑक्सीजन भी नहीं मिलता । ये भी कारण हो सकता है जिसके कारण उस छात्र की जान चली गई । करणी सेना पिछले कई समय से प्रेमनगर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं को लेकर व निजी कॉलेज में खूनी घटनाओं को लेकर लगातार शिकायतें कर रही है लेकिन प्रशासन ने ना तो कोई कार्यवाही हॉस्पिटल पर की ना ही कोई कार्यवाही निजी कॉलेजो के ऊपर । अगर 7 दिनों के अन्दर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो । क्षत्रिय करणी सेना जल्द कॉलेज को एवम प्रेमनगर हॉस्पिटल को बंद करने का निर्णय लेगी। अथवा स्वास्थ्य विभाग के मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करेगी । आज घेराव में शामिल शुभम सिंह ठाकुर रवि सजवान मुकुल आशीष रावत मिहिर गर्व महेंद्र देवांश अभिमन्यु मनु नितिन बलविंदर शुभम नितिन शामिल रहे।
