अमेठीः भव्य रूप से संपन्न हुआ होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह
March 17, 2026
अमेठी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, रामगंज के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह एवं महिला प्रकोष्ठ “टीम नारी शक्ति” तथा युवा संगठन का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश महामंत्री श्री रविंद्र त्रिपाठी जी तथा विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती कंचन गुप्ता जी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं मनोनयन पत्र प्रदान किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रामकरण मौर्य ने की तथा संचालन महामंत्री रामसेवक विश्वकर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ “टीम नारी शक्ति” एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी एवं समाज सेवा का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी से संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रहरि ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम संगठन की एकता, मजबूती एवं बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। इस मौके पर व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, संतोष गुप्ता, अरविंद साहू, रामसेवक विश्वकर्मा, महेश तिवारी, संतोष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
