जायस: टीबी मुक्त हुई ग्राम सभा, प्रधान सम्मानित
March 24, 2026
जायस/अमेठी। अमेठी तिलोई की ग्राम सभा बेलवा हसंनपुर को टीबी (क्षय रोग) मुक्त घोषित करते हुए “निरोग ग्राम” का दर्जा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। सरकार की मंशा जिलाधिकारी एवं जिला चिकित्सा अधिकारी अंशुमान सिंह की पहल पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत गांव में लगातार जांच, जागरूकता और उपचार सुनिश्चित किया गया है। इसके फलस्वरूप ग्राम सभा बेलवा हसंनपुर ने टीबी मुक्त होकर प्रदेश व जिला मे एक नई पहचान बनाई है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलू सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य ग्राम सभाओं के लिए भी प्रेरणा है और इसी तरह पूरे जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जनभागीदारी और समय पर उपचार से ही टीबी जैसी गंभीर बीमारी पर पूर्ण नियंत्रण संभव है।
