Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः जनसुनवाई को प्रभावी बनाने की पहलरू डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया पैदल निरीक्षण, रंगाई-पुताई और सफाई के दिए निर्देश


बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। समाधान दिवस और थाना दिवस के अवसर पर वे स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं।

इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई तथा भवनों की मरम्मत के कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए थे, वहां पूरे भवन की सफेद रंग से रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कराया गया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परिसर में अव्यवस्थित रूप से लगी कई गुमटियों को हटाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को दिए। नगर क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, हेमंत कुमार (स्टेनो अपर जिलाधिकारी) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |