Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः चिलकहर बाजार में किराना दुकान में भीषण आग, मां-बेटे की दर्दनाक मौत, पति छत से कूदकर घायल


बलिया। जनपद के गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत चिलकहर बाजार में रविवार की देर रात एक किराना की होलसेल दुकान में अचानक लगी भीषण आग में मां और मासूम बेटे की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पति छत से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता न होने के कारण मां-बेटा आग की चपेट में आ गए।

गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर बाजार स्थित एक किराना की होलसेल दुकान में रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार चिलकहर बाजार में नीरज चैरसिया की किराना की होलसेल दुकान है। दुकान के नीचे का हिस्सा व्यापार के लिए उपयोग होता था, जबकि ऊपर परिवार रहता था। रविवार की देर रात अचानक दुकान में आग लग गई। आग लगने के बाद परिवार को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका।

दुकान से बाहर निकलने का दूसरा रास्ता न होने के कारण नीरज चैरसिया की 25 वर्षीय पत्नी रिंकी चैरसिया और उनका पांच वर्षीय बेटा धीरज चैरसिया आग की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं नीरज चैरसिया ने किसी तरह जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे उनका पैर टूट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बलिया में भर्ती कराया गया है।

सोमवार की सुबह पुलिस ने आग की राख में से मां-बेटे के शव को बरामद कर करीब सात बजे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घटना के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |