Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: हैवतमऊ झील व कान्हा उपवन के कार्यों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण


लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने मंगलवार को अमृत सरोवर 1.0 योजना के अंतर्गत रायबरेली रोड स्थित हैवतमऊ झील का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान चीफ इंजीनियर सिविल महेश वर्मा सहित इंजीनियरिंग विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने झील के अंतिम चरण में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फिनिशिंग और हॉर्टिकल्चर के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके उपरांत नगर आयुक्त कान्हा उपवन पहुंचे, जहां अमृत 2.0 योजना के तहत विकसित किए जा रहे राधा सरोवर और प्रेम सरोवर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का बारीकी से परीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |