Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: विश्वास और विकास के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुंदर कांड का आयोजन


लखनऊ। फ्यूचर इनोवेटिव ग्रुप (फिट ग्रुप) जो कि सौर ऊर्जा ,रियल एस्टेट , बायोमास जैसे कार्य करती है उनकी कंपनी के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

कार्यक्रम में कंपनी के ऑनर पंकज ,दीपक तथा सभी कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजन ने समाज में एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |