कन्नौज। पूर्व राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पीएम मोदी से मांग करते हुए एक चिट्ठी और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट मे लिखा है कि धनवान व्यक्तियों को आरक्षण की सीमा से बाहर करना चाहिए और इन वर्गों के गरीब परिवारों के बच्चों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए।
जिस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आकाश शाक्य ने कहा कि पूर्व सांसद हरनाथ सिंह की आरक्षण को लेकर पीएम को लिखी गई चिट्ठी सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को खुश करना है। सपा नेता बोले पहले ही आरक्षण मे क्रीमीलेयर की व्यवस्था है यह कौन सी अमीरी गरीबी की नई परिभाषा लेकर आये हैं, इनसे ही पूछना चाहिये। सपा प्रवक्ता आकाश शाक्य ने पूर्व सांसद पर निशाना भी साधा। कहा भाजपा के बड़े नेताओं को खुश करने लिये लिखी चिट्ठी। भाजपा का एजेंडा लगातार आरक्षण को कमजोर करने का है भाजपा सरकार जिस तरह निजीकरण को बढ़ावा दे रही है उससे आरक्षण खत्म हो जाएगा। पूर्व सांसद इस पर आवाज उठाने के बजाय भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। मकरन्द नगर स्थित अपने आवास पर सपा नेता ने आरक्षण के दायरे से अमीर ओबीसी और एससी एसटी को बाहर करने के लिये पूर्व सांसद की लिखी गई चिट्ठी पर सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को खुश करना है।
