Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः सांड से टकराई बाइक, दो बच्चियां गंभीर घायल! अचानक सड़क पर आए सांड से हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब अचानक सड़क पर आए सांड से टकराकर बाइक सवार दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रसिया खानपुर निवासी उबैस अपनी भांजियों सिदरा (9 वर्ष) और सदिया (12 वर्ष) को लेकर बीसलपुर किसी कार्य से आ रहा था। जैसे ही वह अमृता चैराहे के पास पहुंचा, तभी अचानक सड़क पर एक सांड आ गया और बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े, जिसमें दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को तत्काल बीसलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन इस प्रकार के हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |