पीलीभीत। जनपद पीलीभीत स्थित जेकेएसएस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने संगठनात्मक पदों में महत्वपूर्ण परिवर्तन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों की मेहनत, लगन और निष्ठा के चलते प्रतिदिन हर वर्ग, समाज और धर्म के लोग संगठन से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी को और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के दबे-कुचले, शोषित, वंचित, किसान, मजदूर एवं कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करना और उनके कल्याण व सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संगठन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी एवं गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इससे न केवल गरीबी में कमी आएगी, बल्कि आर्थिक समावेशन को भी बढ़ावा मिलेगा और विकास की मुख्यधारा से हर व्यक्ति को जोड़ा जा सकेगा। इसी क्रम में संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए पदों में बदलाव किया गया। प्रवीण गोयल को जिला कार्यकारिणी सदस्य पीलीभीत, नन्दराम वर्मा को ब्लॉक प्रभारी ललौरीखेड़ा, मीना सिंह को जिला उपाध्यक्ष (महिला) तथा अमित कुमार गुप्ता को जिला सह-कोषाध्यक्ष पीलीभीत के पद पर मनोनीत किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ये सभी पदाधिकारी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इस योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
