Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलिया: सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, लाभार्थियों को मिला सम्मान और जागरूकता का संदेश


बलिया। जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक भव्य संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और लाभार्थियों को सम्मानित कर प्रेरित किया।

जनपद में विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गंगा बहुद्देशीय सभागार में एक संयुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात परियोजना निदेशक कल्पना मिश्रा ने मुख्यमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की विस्तृत जानकारी दी।

कृषि विभाग के उपनिदेशक मनीष सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पीएम कुसुम योजना तथा अन्य कृषि योजनाओं की जानकारी दी, वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने महिला कल्याण योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और बाल सेवा योजना के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि जनपद में 60,543 लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ मिल रहा है और घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए वन स्टॉप सेंटर संचालित है।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |