Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए शुरू हों ठोस प्रयास-खंड शिक्षा अधिकारी


अमेठी। विकास खंड गौरीगंज में खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में माह मार्च की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में किया गया। बैठक में बेसिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने विशेष रूप से “स्कूल चलो अभियान” को सफल बनाने पर जोर देते हुए सभी शिक्षकों को निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें और ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए सक्रिय प्रयास करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में 25 मार्च को  आयोजित होने वाले नवारंभ उत्सव को व्यवस्थित ढंग से दिए गए निर्देशों के क्रम में भव्य शानदार तरीके से मनाने के लिए निर्देश दिए गए। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत छात्रों के आकलन परिणामों की समीक्षा की गई तथा शिक्षण गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही कक्षा 1 से 8 तक की परीक्षाओं, मूल्यांकन और अंकपत्र वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। आगामी शैक्षिक सत्र के लिए स्कूल चलो अभियान, समर कैंप, बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त मिड-डे मील, छात्र उपस्थिति, आधार सत्यापन, स्मार्ट क्लास, ऑपरेशन कायाकल्प एवं अन्य शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे अपने विद्यालयों में नवाचार एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दें, ताकि बच्चों की सीखने की क्षमता में गुणात्मक सुधार हो सके। बैठक में उपस्थित समस्त शिक्षकों ने दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। बैठक में प्रमुख रूप से बद्री विशाल सिंह अरविंद विष्णु कांत पाठक हरिकेश यादव प्रमोद तिवारी विवेक शुक्ला आलोक तिवारी प्रमोद पांडे अश्विनी रविकांत महेश श्रीराम सुरेश कन्नौजिया प्रशांत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |