Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलिया: गांवों तक पहुंचेगी सीधी परिवहन सुविधा, ‘मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026’ लागू


बलिया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के लागू होने से गांवों को ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना- 2026 को जनपद में लागू किया जा रहा है। परिवहन अधिकारी अरुण कुमार राय ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ना है। योजना के तहत 15 से 28 सीट क्षमता वाले डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन किया जाएगा। जिससे गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुलभ यात्रा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के संचालन के लिए परमिट की बाध्यता में छूट दी गई है। इच्छुक आवेदकों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क और 5000 रुपये प्रतिभूति राशि जमा करनी होगी।

प्रत्येक वाहन को ग्राम पंचायत से ब्लॉक तक निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा और सेवा को आगे तहसील व जिला मुख्यालय तक बढ़ाया जा सकता है। हर ब्लॉक में कम से कम दो वाहन संचालित होंगे और प्रत्येक ग्राम पंचायत को प्रतिदिन दो बार सेवा मिलेगी।

चयन प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा पूरी की जाएगी और पूरी प्रक्रिया लगभग 45 दिनों में पूर्ण होने की संभावना है। इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |