Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीत: इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह


पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ और मुख्य अतिथि अफरोज जिलानी, अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि, ने समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

सभी कक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। कक्षा 1 में अजलान आजाद ने प्रथम स्थान, मोहम्मद साजिद द्वितीय और मोहम्मद उबैद तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 2 में सुबूही लईक प्रथम, जिया शान शामिला द्वितीय और फारिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 में आदिना फातिमा प्रथम, दर्समीन द्वितीय और आयशा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 4 में इकरा लईक प्रथम, शफक द्वितीय और मुनजजा तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 5 में अतिबा प्रथम, मोहम्मद फरमान द्वितीय और मोहम्मद अली तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में इल्मा फातिमा प्रथम, माहेनूर द्वितीय और शाहनवाज तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 7 में शगुफ्ता प्रथम, मुजदल्फा द्वितीय और इकरा तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 8 में इकरा फातिमा प्रथम, काशिफा फातिमा द्वितीय और अलीना मिर्जा तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 9 में मनहा अशरफी प्रथम, फबेहा नाज मुनतहा द्वितीय और मुजम्मी तृतीय स्थान पर रही। कक्षा 11 में उमम प्रथम, नौशीन द्वितीय और हानिया उस्मानी तृतीय स्थान पर रहीं।

मुख्य अतिथि अफरोज जिलानी ने समारोह में अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की कुंजी है और यही वह हथियार है जिससे हर चुनौती का सामना किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की शिक्षा में पूरी भागीदारी निभाएं और उन्हें सही मार्गदर्शन दें।

विद्यालय के इस भव्य समारोह में मुमताज अहमद सिद्दीकी, मोनिस अयाज, कमल शम्सी, मोहम्मद फिरोज, मिदहत एजाज, रजनी सक्सेना, मधु सक्सेना, नाजिर हुसैन, शबाना खान, मेहविश खान, वसीमउद्दीन खान, अफसार हुसैन और मोताल हसन खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने कहा कि यह समारोह न केवल प्रतिभा को पहचानने का अवसर है, बल्कि विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति लगन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना बढ़ाने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और नए सत्र में प्रवेश की जानकारी साझा की। उनका कहना था कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है और इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सीखने की प्रेरणा और आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |