Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः जनपद में 59 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ति्रयों तथा 136 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र हुआ वितरण


सुलतानपुर। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत जनपद में 59 आंगनवाड़ी केंद्रों का लोकार्पण, 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ति्रयों तथा 136 आंगनवाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण और मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।’

यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से संचालित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा था, जिसका सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर देखा गया। मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम में कहा कि नियुक्तियां पूरी शुचिता के साथ की जा रही हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि ईमानदारी, कठिन परिश्रम और बिना भेदभाव के कार्य करें। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को मां यशोदा की तुलना में बताते हुए कहा कि बच्चों के पालन-पोषण और देखभाल की जिम्मेदारी मां यशोदा की तरह निभाएं।

महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रदेश की प्रगति और महिला आत्मशक्ति का दिन है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतिभा शुक्ला ने इसे बाल शक्ति और मातृ शक्ति का ऐतिहासिक पल बताया और कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं सरकारी कर्मचारी के साथ-साथ मां के रूप में भी सेविका हैं।

जनपद सुलतानपुर में यह कार्यक्रम विभिन्न विकास खंडों में आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी श्री विनय सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम का संचालन हुआ। इस मौके पर मा. विधायक सुलतानपुर श्री विनोद सिंह, मा. विधायक सदर श्री राज प्रसाद उपाध्याय, मा. विधायक लम्भुआ श्री सीताराम वर्मा तथा मा. नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, सीडीपीओ लम्भुआ अजीत कुमार, सीडीपीओ बल्दीराय राजेन्द्र प्रसाद, सीडीपीओ धनपतगंज पूजा त्रिपाठी, सीडीपीओ जयसिंहपुर ममता नायक, सीडीपीओ दूबेपुर डीसी उमेश तिवारी, कनिष्ठ सहायक नवनीत श्रीवास्तव, डीपीए अमर पाल सहित अन्य अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार की महिला सशक्तिकरण और बाल कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें आंगनवाड़ी केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और कार्यकर्ताओं को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |