Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः डिग्री कॉलेज में शुरू हुआ दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह, खेल भावना पर दिया गया जोर! विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, उद्घाटन समारोह में जुटा शिक्षकों व विद्यार्थियों का उत्साह


बीसलपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 49वां दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) आर.पी.एस. यादव एवं प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका मेहरा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं शालू और संजना द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्राचार्या डॉ. अलका मेहरा ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद क्रीड़ा प्रभारी डॉ. पवन त्रिवेदी ने दो दिवसीय प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन प्रतियोगिता में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। उन्होंने छात्रों को खेल भावना, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।समारोह का संचालन प्रो. (डॉ.) दरख्शा ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विकास प्रधान ने प्रस्तुत किया।क्रीड़ा समारोह के पहले दिन 100 मीटर और 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, गोला फेंक सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों व कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |