कन्नौजः दुष्कर्म के मामले मे अभियुक्त को हुई उम्र कैद की सजा
March 17, 2026
कन्नौज। गूंगी और बहरी बालिका के साथ बलात्कार करने के मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में अभियुक्तों को सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी के लिये सम्बन्धित थाना प्रभारी व पैरोकारों को अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने हेतु निर्देशित किया गया था। कन्नौज पुलिस टीम एवं अभियोजन पक्ष तथा मॉनीटरिंग सेल व कोर्ट पैरोकार के द्वारा अथक प्रयास एवं प्रभावी पैरवी कराते हुये मंगलवार को न्यायालय स्पेशल जज पॉक्सो कन्नौज द्वारा अभियक्त विपिन पुत्र कमलेश निवासी चैधरियापुर थाना व जनपद कन्नौज को कठोर आजीवन कारावास की सजा व बारह हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
