Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः कांग्रेसियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ परियोजना निदेशक के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा


प्रतापगढ़। जिले में मंगलवार को कांग्रेसियों ने विकास भवन पहुँचकर मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) डॉ.दिव्या मिश्रा जी की अनुपस्थिति में परियोजना निर्देशक (पीडी) दयाराम यादव जी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया ।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में सत्तारूढ़ सरकार की नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले लाखों मजदूरों को लंबे समय से उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। प्रदेश में लगभग हजारों करोड़ रुपये का मनरेगा भुगतान लंबित है, जिससे गरीब मजदूर परिवारों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा एवम एसआईआर प्रभारी राम शिरोमणि वर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस योजना को जमीनी स्तर पर संचालित करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40,000 संविदा कर्मियों को भी पिछले कई महीनों से उनका मानदेय नहीं दिया गया है, जिससे उनके सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी व जिला उपाध्यक्ष प्रशान्त सिंह प्रिंशु ने संयुक्त रूप से कहा कि लखनऊ के कनकहा ग्राम के रोजगार सेवक रमेश कुमार प्रजापति जी ने आर्थिक तंगी और मानदेय न मिलने के कारण बछरावा, जनपद-रायबरेली में आत्महत्या कर ली। महीनों तक मानदेय रोककर कर्मचारियों को मौत के मुँह में धकेला जा रहा है। भाजपा सरकार इस संस्थागत हत्या की जिम्मेदार है।

ज्ञापन देने में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला प्रवक्ता मासूम हैदर,जिला प्रवक्ता सुरेश कुमार मिश्रा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम, रहमान नेता, राहुल सरोज,अरबाज आलम आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |