Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः महिला के साथ मारपीट व धमकी दर्ज हुआ मुकदमा


प्रतापगढ़। महिला के साथ मारपीट व जानलेवा धमकी को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव की सुदामा देवी पत्नी छेदीलाल सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश को लेकर बीती सोलह सितंबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव के राममिलन की पत्नी कुसुमा पुत्री सीमा, राम बहादुर की पत्नी व कुमारा पत्नी कृष्णलाल ने गालीगलौज करते हुए मारापीटा व जानलेवा धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |