Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः बाबागंज ब्लाक में विकास का ब्लूप्रिंट तैयार पुल, सड़क, रजबहा और आवास योजनाओं पर बड़ी घोषणाएं


प्रतापगढ़/बाबागंज। बाबागंज विकासखंड सभागार में मंगलवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक विकास योजनाओं और घोषणाओं के लिहाज से बेहद अहम रही। बैठक में जहां करोड़ों की परियोजनाओं का ऐलान हुआ, वहीं आवास, सिंचाई और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने  कहा कि चैमुखी विकास ही जनसत्ता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने दावा किया कि बीते 8दृ10 वर्षों में क्षेत्र की हर ग्राम सभा में विकास कार्य कराए गए हैं।

उन्होंने मुरैनीदृराय काशीपुर मार्ग पर बकुलाही नदी पर 1.74 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण जल्द शुरू कराने की घोषणा की, जिससे क्षेत्रीय आवागमन को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य दल जाति और धर्म की राजनीति करतें हैं लेकिन जनसत्ता दल विकास और सेवा की राजनीति करता है।

वहीं बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने हीरागंज रजबहा परियोजना (24 करोड़ रुपये) के निर्माण की जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रमुख सड़कों के चैड़ीकरण और उच्चीकरण का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने सिंचाई विभाग को सख्त निर्देश दिए कि हीरागंज रजबहा की पटरी पर हीरागंज-बाबागंज मार्ग से कमासिन तक बनने वाली सड़क पर आने वाले कुलाबो में पाइप डालकर उसको बेहतर बना दिया जाय। जिससे किसानों को फसल सिंचाई करने में दिक्कत न हो। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत सचिव अपना एक दिन सुनिश्चित करके ग्राम पंचायत में जरूर बैठे, जिससे ग्रामीणों की समस्या का समाधान गांव में ही हो जाय और उनको ब्लाक का चक्कर न लगाना पड़े।

खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नाथ पांडे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 12371 लाभार्थियों की सूची तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले पात्र लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

इसके साथ ही ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि वे गांव-गांव सर्वे कर 18 से 50 वर्ष की पात्र विधवा महिलाओं को चिन्हित कर उन्हें आवास योजना से जोड़ने का कार्य करें।

बैठक में सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में कुलदीप पटेल, उमाशंकर यादव, डॉ. के.एन. ओझा, पंकज सिंह, रामयश सरोज, ओमानंद द्विवेदी, हीरागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद यादव,सुमित सिंह, पंकज यादव, मुकुंद यादव, अमित शुक्ल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पंचायत सुनील सरोज, अभयराजदान, धीरेंद्र शुक्ल पंचायत सचिव मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सत्येंद्र सिंह ने किया। बैठक में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और पंचायत सदस्य मौजूद रहे, जिससे यह बैठक क्षेत्रीय विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |