Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः छात्राओं ने किया बैंक भ्रमण, बैंक मैनेजर ने दी महत्वपूर्ण जानकारी


लालगंज/प्रतापगढ़।  बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सोमवार को प्राथमिक विद्यालय शमशेरगंज की छात्राओं ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, शमशेरगंज का शैक्षिक भ्रमण किया।इस दौरान बैंक प्रबंधक आशीष कुमार ने छात्राओं को बैंकिंग कार्यप्रणाली, खाता खोलने की प्रक्रिया, लेन-देन के तरीके, बचत के महत्व तथा विभिन्न बैंकिंग सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अरुण कुमार रत्नाकर ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, लखनऊ के निर्देशानुसार ‘मिशन शक्ति’ विशेष अभियान के छठे चरण के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से छात्राओं में व्यावहारिक ज्ञान का विकास होता है और उन्हें बैंकिंग प्रणाली की समझ मिलती है, जो उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती है। साहित्यकार डॉ. सच्चिदानंद त्रिपाठी ने विद्यालय व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को कक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस अवसर पर शिक्षामित्र मीना गुप्ता, विमलेश कुमार, बैंक कर्मचारी रानू मंडल, प्रवेन्द्र सिंह, हरिश्चन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |