बीसलपुर। कोतवाली दियोरिया कला के अंतर्गत ग्राम पंचायत माधवपुर में हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर बृहस्पतिवार को प्रभु श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह आयोजन एकल हरि योजना के अंतर्गत किया गया। शोभायात्रा में प्रभु श्री राम, सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं विराजमान थीं। रथ पर रामायण के दृश्य भी प्रदर्शित किए गए। शोभायात्रा ग्राम पंचायत माधवपुर स्थित बाबा सोमनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में बड़ी धूमधाम से निकाली गई।
कार्यक्रम में महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जय श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। अंचल प्रमुख अमर सिंह, श्री कृष्ण, देवशरण, धर्मेंद्र, चंद्रसेन, अमरपाल, राजकुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।अंचल अध्यक्ष और ग्राम प्रधान पति अनु अग्रवाल ने शोभायात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर गांव-गांव के लिए रवाना किया।
