लखनऊ: कमरे फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
March 24, 2026
आलमबाग। आलमबाग के दुर्गापूरी में मंगलवार दोपहर एक मजदूर ने अपने घर के कमरे में फंदा लगा अपनी जान दे दी। आलमबाग के दुर्गापुरी ब्लंट स्क्वायर में पेशे से मजदूरी करने वाला युवक सचिन गौतम (27) पुत्र संतोष ने साड़ी के सहारे फंदा बना आत्महत्या कर ली। मां ने बेटे को फंदे से लटका देख चीख पुकार मचाने लगी ।सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में मां सुनीता और बड़ा भाई सुजीत है ।मृतक अविवाहित था । बड़े भाई की माने तो छोटा भाई मानसिक रूप से बीमार था जिसका इलाज भी चल रहा था। मां सुनीता उसके बच्चों को स्कूल लेने गई थी वापस घर लौटी तो छोटा भाई फंदे से लटका हुआ था।
.jpg)