Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : महिला ने ज्वैलर्स संचालक और उसके परिजनों पर गहने गिरवी रख हड़पने का लगाया आरोप कोर्ट के आदेश पर स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज


लखनऊ  । आलमबाग  कृष्णानगर कोतवाली  इलाके मे रहने वाली महिला ने एक ज्वैलर्स संचालक सहित उसके परिजनों पर लाखों रुपये के गिरवी रखे गहने हड़पने  और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित मधुवन नगर निवासी प्रियंका सिंह पत्नी अरुण सिंह के अनुसार उसने कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित गीतापल्ली मे ज्योति ज्वैलर्स नामक दुकान मे आर्थिक जरूरत पड़ने पर अलग-अलग तिथियों में अपने सोने-चांदी के जेवर गिरवी रखे थे। आरोप है कि उक्त दुकान संचालिका सौरा देवी और उनके परिजन अंकित सोनी, सूरज सोनी उर्फ रमन, ललित सोनी उर्फ लकी, मीरा देवी, शुभम सोनी व अन्य दुकान का संचालन करते हैं। बीते वर्ष 2023 से 2024 के बीच उन्होंने कई बार गहने गिरवी रखकर करीब 5.50 लाख रुपये लिए। इसके एवज में उन्होंने करीब 1.92 लाख रुपये ब्याज भी अदा कर दिया। जब उन्होंने पूरा भुगतान कर अपने गहने वापस मांगे तो आरोपियों ने टाल मटोल शुरू कर दी और गहने लौटाने से इनकार कर दिया। वही पीडिता का कहना था उक्त मामले की शिकायत जब उसने स्थानीय कृष्णानगर थाने में की गई तो उसे चैकी आजाद नगर भेजा गया। जहाँ आरोपियों ने कथित तौर पर कुछ रकम मिलने की बात स्वीकार करते हुए समझौते का आश्वासन दिया। लेकिन 1 सितंबर 2025 को रजिस्ट्री कराने की बात तय हुई, लेकिन तय तारीख पर कोई भी आरोपी उपस्थित नहीं हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने जिस मकान को बेचकर मामला निपटाने की बात कही थी, वह भी पहले से ही एक फाइनेंस कंपनी में बंधक है, जिससे उनकी नीयत पर सवाल खड़े होते हैं।इसके अलावा, 30 नवंबर 2025 को कुछ आरोपी उनके घर पहुंचे और दोबारा पुलिस में जाने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णानगर कोतवाली मे पुलिस से शिकायत करने के बाद थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते उसने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने के साथ कोर्ट की शरण ली। पुलिस के अनुसार कोर्ट के आदेश पर पीडिता की शिकायत पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |