Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : साइकिल सवार बुजुर्ग को अज्ञात कार मारी टक्कर,मौत


आलमबाग। आशियाना के पकरीपुल सेक्टर एच मोड़ के पास बुधवार रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार फर्राटा भरते हुए फरार हो गया, इस घटना से आक्रोशित स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और लोगों ने देर रात सड़क जाम प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों को कार्यवाही का आश्वासन दे लोगो को शांत कराया और बुजुर्ग के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आशियाना के सेक्टर एच में 68 वर्षीय बुजुर्ग रमेश चैधरी अपनी पत्नी, बेटा अभिषेक और एक बेटी के साथ रहते थे बुधवार की रात करीब 9 बजे सब्जी मंडी से सब्जी खरीद अपने साइकिल से घर जा रहे थे कि वंश क्लिनिक के निकट एक तेज रफ्तार कार जोरदार टक्कर मार फरार हो गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग साइकिल से छटक करीब 20 मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से चोटिल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से बुजुर्ग को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर इलाके में फैलते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और देर रात स्थानीय लोगों ने कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पकरी पुल चैराहे को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही की बात कह जल्द आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन दे प्रदर्शन कर रहे लोगो को शांत कराया और बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे अभिषेक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से कार चालक का तलाश किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |