अमेठीः विकास की राजनीति की जीत! पूर्व विधायक गरिमा सिंह के प्रभावी नेतृत्व से मिला बहुप्रतीक्षित पुल
March 19, 2026
अमेठी। भादर विकास खण्ड के ग्रामसभा अमटाही में मालती नदी पर लघु सेतु निर्माण को मिली स्वीकृति ने यह साबित कर दिया है कि जब मजबूत नेतृत्व, जनप्रतिनिधि का संकल्प और सरकार की प्रतिबद्धता एक साथ चलते हैं, तो विकास को कोई रोक नहीं सकता। पूर्व विधायक गरिमा सिंह के निरंतर प्रयासों और उनके दृढ़ संकल्प के साथ-साथ अनंत विक्रम सिंह की सक्रिय जनभागीदारी और जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ का ही परिणाम है कि वर्षों से लंबित यह मांग आज साकार होने जा रही है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परियोजना अब धरातल पर उतर रही ळें राज्य योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 2819.29 लाख रुपये की स्वीकृति के तहत अमटाही से शंकरगढ़ मार्ग पर 3×12.50 मीटर स्पान का आरसीसी लघु सेतु बनाया जाएगा। इसके साथ पहुंच मार्ग, भूमि अर्जन एवं सुरक्षात्मक कार्य भी कराए जाएंगे। इस कार्य के लिए 574 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।यह पुल केवल एक निर्माण कार्य नहीं यह संकल्प, संघर्ष और जनसेवा की राजनीति का जीवंत उदाहरण है। यह उस विश्वास की जीत है, जो जनता ने अपने नेतृत्व पर जताया है। अनंत विक्रम सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद करते रहे, उनकी समस्याओं को न केवल सुना बल्कि उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास भी किया। यही कारण है कि आज युवा, किसान, महिला और हर वर्ग के बीच उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।आज पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है“ अनंत विक्रम सिंह हमेशा हमारे बीच रहते हैं, हमारी बात सुनते हैं और उसे पूरा कराते हैं यही सच्चा जननेता होता है।”
