तिलोई: सांसद ने अहोरवा भवानी मंदिर में किए दर्शन
March 19, 2026
तिलोई/अमेठी। सांसद किशोरी लाल शर्मा ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन प्रसिद्ध देवी मंदिर माता अहोरवा भवानी मंदिर में दर्शन-पूजन किया।सांसद अपनी पत्नी किरन शर्मा के साथ तिलोई क्षेत्र अंतर्गत ऐतिहासिक मां अहोरवा भवानी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन कर माथा टेका।इस अवसर पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा, प्रभात द्विवेदी, वैभव मिश्रा, पूर्व विधायक राधेश्याम कन्नौजिया और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय पासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
